शिवपुरी: जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर अपने घर महाराष्ट्र अमरावती लौट रहे एक परिवार के साथ रविवार को टोल टैक्स चुकाने की बात पर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद में टोल कर्मियों ने एकजुट होकर परिवार सदस्यों को खूब मारा। इससे परिवार के सदस्य घायल हो गए। जिनमें कुछ बालिकाएं भी शामिल हैं। मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। कोलारस थाना पुलिस ने 6 टोल कर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक इस मामले में आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आ सका है।
फास्टैग स्कैनिंग को लेकर विवाद हुआ
महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले नाजीबुर रहमान पुत्र शाफीउ रहमान ने बताया कि मेरा परिवार दो कार में सवार होकर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की यात्रा कर वापस अपने शहर अमरावती लौट रहा था। रविवार की देर शाम करीब 7:30 हमारी दोनों कार पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुचीं थी।
इसी दौरान हमारी कार टोल की लाइन में लगी हुई थी। टोल बैरियर पर हमारा टोल फास्टैग से नहीं कटा। जबकि फास्टैग में 766 रुपये का बैलेंस उपलब्ध था। जबकि टोल कर्मियों का कहना था कि तुम्हारे फास्टैग का बैलेंस खत्म हो चुका है। इसी बात को लेकर पहले दो टोल कर्मियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
गाली देने से रोका तो कर दी मारपीट
नाजीबुर रहमान ने बताया कि जब हमने कार से उतर कर टोल कर्मियों को गाली देने से मना किया तो टोल कर्मियों ने एकजुट होकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस बीच कार में सवार बच्चियों ने मारपीट कर रहे टोल कर्मियों को रोकने का प्रयास किया तो एक टोल कर्मी ने एक बालिका के सिर में लोहे का पाइप मार दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। इस बीच अन्य बच्चों के साथ भी टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। लड़ाई झगड़े का वीडियो भी कुछ बच्चों द्वारा बनाया जा रहा था। मोबाइल छीन कर उनके तीन मोबाइलों को तोड़ दिया गया। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कोलारस थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले परिवार के साथ मारपीट करने वाले अवधेश धाकड़, शेरा गोस्वामी, शिवम भार्गव, सत्येंद्र रघुवंशी, मोहन रघुवंशी और मुनेश धाकड़ के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पूरनखेड़ी टोल पर विवाद, बच्चे बूढ़े सभी को पीटा, 6 पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment