Press "Enter" to skip to content

माधौ महाराज समिति कराएगी सिंधिया से परदादा की मूर्ति पर माल्यार्पण / Shivpuri News

शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारने पर ज्योतिरादित्य का भव्य स्वागत करेगी ‘कै.श्रीमंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति’। इस समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मुन्ना मितल ने बताया कि समिति के पदाधिकारी मोहन मधुर गुप्ता, पप्पू राठौर, श्याम राठौर, अवधेश सक्सेना, एडवोकेट संगीता जोशी, डॉ. नवनीत गुप्ता, तेजमल सांखला, राकेश गुप्ता, हरबीर रघुबंशी आदि अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 4 दिसंबर शनिवार को शाम 6 बजे माधव चौक चौराहे पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुष्पहारों से स्वागत करेंगे और सिंधिया से शिवपुरी शहर को बसाने बाले उनके परदादा माधौ महाराज की शहर के ह्दय स्थल माधव चौक पर स्थित प्रतिमा पर समिति माल्यार्पण कराएगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!