Press "Enter" to skip to content

LOVE मैरिज के ढाई साल बाद पत्नी को घर से निकाला, सौतन को रखा, पत्नी ने किया विरोध / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एक युवक ने लवमैरिज के ढाई साल बाद ही अपनी पत्नी को घर से भगाकर उसकी सौतन को घर में रख लिया। पत्नी जब शुक्रवार को इस बात का विरोध करने अपने पति के घर पहुंची तो पति ने लोहे के सरिये से सिर फोड़ दिया। महिला ने अपने पति, सास और सौतन के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक राजस्थान के शाहबाद की रहने 21 वर्षीय अनिता जाटव की शादी वर्ष 2021 में कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में रहने वाले अजीत जाटव से हुई थी। दोनों ने परिवार के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह किया था। अनिता ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही मेरा पति मेरे साथ मारपीट करने लगा था। दो माह पहले मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया था।

मुझे मालूम पड़ा था कि मेरे पति अजीत ने रातोर गांव की रहने वाली बबीता नाम की महिला को अपने घर रख लिया है और वह पिछले कई महीनों से रह रही है। जबकि मेरा न ही तलाक हुआ और न ही मेरी रजामंदी ली गई।

इस बात का विरोध करने जब मैं भाई और मां के साथ अपने पति के घर शुक्रवार को पहुंची तो मेरे पति अजीत और मेरी सास विमला जाटव ने मुझे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद भी में घर के अंदर गई तो बबिता मेरे कमरे में बैठी हुई थी। इसी बात से मेरा पति, मेरी सास और बबिता मुझपे भड़क गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान मेरे पति ने मेरे सिर में लोहे का सरिया मार दिया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!