Press "Enter" to skip to content

फोरलेन पर बिखरे सूखे भूसे को फायर बिग्रेड से हटवाया, दर्जन भर हो चुकी हैं घटनाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के पास गुरुवार की शाम फोरलेन हाईवे पर फैले कंजी का भूसे के चलते करीब एक दर्जन बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालात यह बने राहगीरों द्वारा ही मौके पर मोर्चा संभालते हुए कई घंटों तक गुजरने वाले बाइक चालकों को चेताना पड़ा। हालांकि इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी गई थी और रात होने ने पहले फायरब्रिगेड को बुलाकर हाईवे पर बिखरे पड़े भूसे को पानी के प्रेशर से हटाया गया।


कोलारस कस्बे के रहने वाले नरेंद्र सिंघल ने बताया कि किसी ट्रक में का भूसा भरा हुआ था जो सड़क पर फैल गया था। इसके बाद ट्रक सड़क पर बिखरे भूसे को न हटाते हुए मौके से चला गया। कोलारस कस्बे के रहने वाले सेम ओझा ने बताया कि में अपनी बाइक से गुजर रहा था इस दौरान में भी हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचा।

इस दौरान कई बाइक सवार सड़क पर बिखरे पड़े भूसे के चलते फिसल कर गिर पड़े थे। इसी के चलते अन्य वाहन हादसे का शिकार न हो इसके के लिए मैंने ओर अन्य लोगों ने बाइक को रोकने का प्रयास किया था साथ ही फायर बिग्रेड को भी इसकी सूचना दे दी कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैली भूसे को पानी के प्रेशर से हटाया। तब कहीं जाकर हाईवे से गुजरने दोपहिया वाहन फिसलने से बच सके। करीब डेढ़ से 2 घंटों के भीतर एक दर्जन बाइक भूसे के कारण हादसे का शिकार हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!