शिवपुरी: नया फोरलेन बायपास बनने के बाद भी भारी वाहन शिवपुरी शहर की थीम रोड से गुजर रहे हैं। रात 10 बजे नो एंट्री खत्म होते ही हैवी ट्रैफिक थीम रोड़ पर दौड़ने लगते हैं। इस कारण ना सिर्फ सड़क जल्द खराब हो जाएगी, बल्कि रात 12 बजे तक माधव चौक पर चहल-पहल रहने से हादसे का भी खतरा बना रहता है। थीम रोड पर हैवी ट्रैफिक रोकने के लिए नगर पालिका अब 18 लाख रुपए में हैवी हाई लिमिट पोल लगवाने जा रही है।
जानकारी के अनुसार हर दिन रात 10 बजे नो एंट्री जोन खत्म होने ही हैवी ट्रैफिक नए फोरलेन बायपास से सीधे थीम रोड़ पर दौड़ने लगता है। थीम रोड पर धूल उड़ाते ट्रक तेज रफ्तार में आते हैं जिन्हें देखकर हर कोई भयभीत हो जाता है। ट्रकों के अलावा रात में चलने वाली वीडियो कोच बसें भी बस स्टैंड की बजाय शिवपुरी शहर के अंदर से आ जा रही हैं। शहरी सीमा से से हैवी ट्रैफिक दौड़ने के कारण न सिर्फ शोर शराबा बल्कि धूल उड़ने की वजह से प्रदूषण भी फैल रहा है। नगर पालिका अब ग्वालियर बायपास चौराहा और गुना बायपास पर हाई लिमिट पोल लगाने जा रही है। इसी के साथ ट्रकों का शहरी आबादी वाले हिस्से में नहीं घुस पाएंगे।
तीन जगह हाई लिमिट पोल लगेंगे, भारी वाहन की टक्कर भी झेल जाएंगे: नपा ने 18 लाख रु. का टेंडर किया है। शिवपुरी शहर में तीन जगह पर हाई लिमिट पोल लगाए जाना हैं। इनमें से ग्वालियर बायपास और गुना बायपास चौराहा पहले से तय है। तीसरा पोल लगाने को लेकर जगह चिन्हित की जा रही है, ताकि भारी वाहन नो एंट्री के समय शहर के अंदर प्रवेश न कर सकें। नगर पालिका द्वारा पिछली बार पोल गाढ़े थे जो भारी वाहनों की टक्कर से उखड़ गए। इस बार हैवी हाई लिमिट पोल लगाए जा रहे हैं ताकि भारी वाहनों से टकराने पर भी नुकसान न हो। इससे पहले ग्वालियर बायपास, गुना बायपास पहले ही टूट गए थे। जबकि फॉरेस्ट नाका बड़ौदी के सामने, पिपरसमां रोड पर हाई लिमिट पोल लगाए थे जो ज्यादा दिन नहीं टिक पाए थे।
फॉरेस्ट नाके के सामने से नो एंट्री जोन में भारी वाहन घुस रहे, इससे स्कूली बच्चों को बना रहता है खतरा बड़ौदी के पास फॉरेस्ट नाके के सामने थीम रोड से फतेहपुर के लिए पक्की सड़क निकली है। इसी सड़क से भारी वाहन फतेहपुर होकर शिवपुरी शहर के अंदर नो एंट्री जोन में घुस रहे हैं। यहां शिवपुरी पब्लिक स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्यापीठ स्कूल है। इसके अलावा कॉलोनी और अब नई पुलिस लाइन भी बन चुकी है। फिर भी नो एंट्री में भरी वाहन घुस रहे हैं।
पोल के लिए 18 लाख रुपए का टेंडर हो चुका है हाई लिमिट पोल के लिए 18 लाख रु. के टेंडर हो चुका है। गुना बायपास और ग्वालियर बायपास पर हाई लिमिट पोल गढ़वा रहे हैं। तीसरा हाई लिमिट पोल कहां लगाना है, यह ट्रैफिक पुलिस पर छोड़ रखा गया है। इस बार हैवी हाई लिमिट पोल रहेंगे जो भारी वाहनों के टकराने से भी न टूट पाएंगे। – केशव सिंह सगर , सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी नो एंट्री में घुसने पर पांच हजार जुर्माना है नगर पालिका द्वारा हाई लिमिट पोल के लिए टैंडर किए हैं। नगर पालिका के साथ मिलकर ग्वालियर बायपास और गुना बायपास पर हाई लिमिट पोल लगवा रहे हैं। तीसरा पोल ऐसी जगह लगाएंगे जहां से भारी वाहन घुस आते हैं। नो एंट्री में घुसने पर 5 हजार रु. जुर्माना भी है। हम समय-समय पर कार्रवाई भी करते हैं। – रणवीर सिंह यादव, थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना शिवपुरी

हैवी ट्रैफिक पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका लगवाएगी हैवी हाई लिमिट पोल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News





Be First to Comment