Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जनसंपर्क की कार पलटी: PA राजेंद्र शिवहरे सहित कप्तान यादव घायल / Shivpuri News

शिवपुरी-झांसी हाईवे पर बोलेरो पलट गई। इस हादसे में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय के 2 कर्मचारियों को मामूली चोंटे आई है। बताया गया कि यह हादसा फोरलेन हाईवे पर अधिक गड्‌डे होने की वजह से घटित हुआ। हादसा सुरवाया थाना में हुआ है।


जानकारी के अनुसार, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारी राजेंद्र शिवहरे और कप्तान यादव कार्यालय के कार्य से शिवपुरी से खोड़ गांव के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान बोलेरो कार सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अमोला पुल के पहले हाईवे पर सड़क खराब होने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घायल कर्मचारियों और कार ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!