शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव की एक डीजे साउंड की दुकान से चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से डीजे साउंड का सामन ले गए। दुकान संचालक ने इसकी शिकायत रन्नौद पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार डीजे और इलेक्ट्रिकल्स की दुकान संचालक बलराम सिंह दांगी बुधवार की रात साढ़े 8 बजे दुकान बंद करके गया था। गुरुवार सुबह जब रोज की तरह बलराम सिंह दांगी के छोटे भाई वीरेंद्र दांगी ने दुकान खोली तो देखा कि दुकान का पिछला गेट खुला है और दीवाल में गड्ढा खोदा हुआ है।
बलराम सिंह दांगी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने पहले दीवार में गड्ढा किया, फिर दुकान में घुंसे। इसके बाद अंदर से दुकान को बंद करके पिछले दरवाजे से लाखों रुपयों का सामान भर ले गए।
बलराम सिंह दांगी ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान में रखी डीजे की मशीनें, डीजे लाइटें, डीजे साउंड चुराकर ले गए। चोरी की इस घटना में उसे 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

DJ साउंड की दुकान से लाखों की चोरी: दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कमलेश्वर महादेव मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश / Shivpuri News
- कोष्टा–कोष्टी महासंघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, “Give to Gain” थीम पर ऑनलाइन आयोजन / Shivpuri News
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment