Press "Enter" to skip to content

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने लगाना शुरू किया सब्जी का ठेला, माँ की बीमारी के लिए जोड़ना हैं पैसे / Shivpuri News

शिवपुरी: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने अब सब्जी का ठेला लगाना शुरू कर दिया है इसका जिम्मेदार मंडल उपाध्यक्ष ने भाजपा को ठहराया है।


नरवर कस्बे के रहने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी का कहना है कि मैं भाजपा में तीन वर्षों से काम कर रहा हूं लेकिन आज तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरी मां पिछले कई वर्षों से पैरालाइसिस के कारण बिस्तर पर हैं। मां के इलाज के लिए मैने कई नेताओं से मदद मांगी लेकिन मेरी किसी ने भी मदद नहीं की। कई बार क्षेत्रीय नेता मुझे अपने साथ मदद का आश्वासन दिलाने की कहकर भोपाल तक ले गए लेकिन मेरे मां के लिए उपचार के संबंध में किसी भी नेता ने मदद नहीं की।

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी का कहना है कि मैं उपेक्षा का शिकार हुआ हूं। अब मैं हर रोज सब्जी का ठेला लगाकर अपनी मां के उपचार के लिए पैसे एकत्रित करूंगा, और उनका उपचार कराऊंगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!