शिवपुरी: खबर शहर के सिटी कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर रोड से है जहाँ बीते सोमबार को अम्बे क्लीनिक से गिरफ्तार बंगाली डॉक्टर अब रास्ते से पुलिस को धक्का देकर हथगड़ी सहित फरार हो गया है। इस मामले में डॉ पर अपनी प्रेमिका के साथ न्यूड़ वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप था। इस घटना के बाद उक्त डॉक्टर पुलिस को चकमा देकर शिवपुरी में नाम बदलकर अपनी क्लीनिक संचालित कर रह रहा था।
बिदित हो कि सोमवार की शाम बिहार पुलिस शिवपुरी आई थी। पुलिस ने एक साल से फतेहपुर क्षेत्र में प्रेक्टिस कर रहे बंगाली डाक्टर अपूर्वा उर्फ दीपक बैरागी को क्लीनिक से गिरफ्तार किया। पुलिस जब आरोपित डाक्टर को अपने साथ ले जा रही थी तो आरोपित डाक्टर ने कानपुर – लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ क्षेत्र में सिपाही को धक्का देकर वह हथकड़ी समेत कार से कूदकर भाग गया। बिहार पुलिस की महिला दारोगा ने सोहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि बंगाल के पूर्वा विशुनपुर नादिया निवासी अपूर्वा उर्फ दीपक वैरागी ने बिहार के भोजपुर क्षेत्र की महिला से दोस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। महिला ने 19 मई 2023 को थाना आरा नदवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपित अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा कर चुका है। वह मतांतरण जैसे क्रियाकलापों में भी लिप्त है। बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मंगलवार तड़के चार बजे कानपुर – लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ कस्बा में जाम लगा होने से कार की रफ्तार धीमी हुई।
उक्त आरोपी ने लघुशंका जाने की बाद कही तो एक सिपाही नीचे उतरा और जाम के हालात देखने लगा। आरोपी अपूर्वा वैरागी एक सिपाही को धक्का देकर कार से कूदा और हथकड़ी समेत भाग निकला। आरोपित डाक्टर शिवपुरी में अपना नाम बदल कर रह रहा था और डा एस कुमार के नाम से अम्बे क्लीनिक का संचालन कर रहा था। आरोपित द्वारा खुद को आयुर्वेदिक डाक्टर के रूप में प्रचारित किया था ।

GF का न्यूड वीडियो वायरल करने बाला बंगाली डॉक्टर सिपाही को धक्का देकर हथगड़ी सहित भागा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कमलेश्वर महादेव मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश / Shivpuri News
- कोष्टा–कोष्टी महासंघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, “Give to Gain” थीम पर ऑनलाइन आयोजन / Shivpuri News
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment