Press "Enter" to skip to content

बैजनाथ सिंह यादव को सदस्यता दिलाकर लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी / Shivpuri News

शिवपुरी के बैजनाथ यादव को भोपाल में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर वापस लौट रही समर्थकों की बोलेरो गाड़ी बुधवार की शाम 7.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल कोलारस विधानसभा के ग्राम पीरोंठ के रहने वाले हैं।


जानकारी के अनुसार पीरोंठ गांव के रहने वाले बद्री सिंह यादव, अरविंद यादव, सोनू यादव, राजकुमार यादव, ड्राइवर कमोल सिंह यादव भोपाल से लौट रहे थे। इसी दौरान ईसागढ़ के शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास बोलेरो के टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना सभी बोलेरो सवारों को मामूली चोंटें आईं है।

बता दें, बुधवार को बैजनाथ यादव गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे और पीसीसी कार्यालय में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, अरुण यादव, अशोक यादव, लाखन यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!