Press "Enter" to skip to content

सोशल साइट पर टिप्पणी का विरोध: सोशल साइट्स पर भिड़े लोग, आंदोलन की दी चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में कुछ रोज पूर्व बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट की गई थी। इन सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समर्थक और विरोधी आपस में सोशल मीडिया पर ही भिड़ गए। इसी संदर्भ में ओबीसी महासभा और भीम आर्मी के कुछ लोगों ने करैरा थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ ओबीसी महासभा के बैनर तले ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे लोग बुधवार देर रात तक नारेबाजी करते रहे।


बता दें कि कुछ रोज पूर्व बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शिवपुरी से होकर गुजरे थे। इस दौरान वह शिवपुरी एसपी और करैरा के बगीचा वाले हनुमान मंदिर भी पहुंचे। इसी दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में उनके समर्थकों द्वारा कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी उन पोस्टों पर कुछ लोगों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद सोशल साइटस पर बहस छिड़ गई। इसी संदर्भ में ओबीसी महासभा व भीम आर्मी के कुछ लोगों ने पुलिस थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा के लोगों ने बताया कि बीते रोज सोशल मीडिया पर पिछोर व करैरा के कुछ युवक सुमित पाठक पिछोर, मोहित भारद्वाज करैरा, विनय मिश्रा करैार ने ओबीसी महासभा के प्रदेश सदस्य कपूर लोधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौच की है। ओबीसी महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन होगा। उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इधर, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि आवेदन लिया है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!