Press "Enter" to skip to content

2 बालकों को नरवर किले से किया बरामद: घूमने के लिए निकल गए थे दोनों बालक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले नरवर कस्बे से दो नाबालिग बालक अचानक से लापता हो गए थे। चिंतित परिजनों ने इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई थी। एकाएक लापता बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने बाद से ही बच्चों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों बालकों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया है कि दोनों बालक घूमने की दृष्टि से निकल गए थे। जिन्हें आज नरवर के किले से बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक दो में मंगलवार की शाम कुशवाह समाज द्वारा सामाजिक गोठ का आयोजन किया था। जिसमें नरवर एवं ग्रामीण अंचल के सैकड़ों की तादाद में लोग सम्मलित हुए थे इसी दौरान लोगों की भीड़ में से 17 साल का सोनू कुशवाह पिता उत्तम कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक 2 नरवर और आकाश कुशवाह पिता जग्गू कुशवाह (10) निवासी बाड़दा थाना अमोला गुम हो गए। देर रात परिजनों ने दोनों बालकों को आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश किया लेकिन बालकों का कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने नरवर थाना पुलिस को सूचना दी नरवर थाना पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के अंदर ही सराहनीय कार्य करते बच्चों को बुधवार की दोपहर नरवर किले से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लापता हुए दोनों बालकों ने बताया कि हम दोनों घूमने के लिए पहले मोहनी डेम चले गए थे जहां रात्रि में हम मोहनी डेम पर ही रुक गए थे और आज हम नरवर के किले को घूमने के लिए पहुंचे थे। जहां पुलिस ने हमें पकड़ लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!