शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाली महिला सुनीता पत्नी विशाल रावत 40 वर्ष के साथ ग्राम सीहोर के रहने वाले गोविंद रावत, सोवरन रावत ने फोन पर गाली-गलौंज कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सुनीता ने बताया कि 24 नवंबर को शाम के समय जब वह अपने घर पर थी तभी उसे गोविंद व सोवरन रावत का फोन आया। जब मैंने फोन उठाया तो उक्त दोनों लोग गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और फोन काट दिया। मामले को लेकर सुनीता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।






Be First to Comment