Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग की अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी कलेक्टर के निर्देशानुसार एव जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर में हुई जहरीली शराब से मौतों के बाद विशेष सतर्कता के साथ शिवपुरी जिले के करेरा वृत में इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं जिसके तहत लगातार दबिश दे कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रकरण कायम कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
जिसमे दिनांक 021/09/2021 को वृत्त करैरा प्रभारी विनीत शर्मा के द्वारा बेहगुवान, गद्घाई, चितारी, श्यामपुर, आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरण कायम किये गये । जिसमें कुल 500किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट कर 22.2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 30000 रुपए है।
इस कार्यवाही में विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक, श्री रमेश दांगी, मुख्य आरक्षक,श्री जगदीश आरक्षक, नगर सैनिकों गोविंद, हरीश श्रीवास्तव का सराहनीय वृत्त पिछोर प्रभारी संजय सिंह वर्मा के द्वारा बामौर कला कंजर डेरा,गौ मुख चौराहा,गूडर,एरावन,नदनवारा,अछरोनी आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 04प्रकरण कायम किये गये । जिसमें कुल 1400किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट कर 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 120000 रुपए है।
इस कार्यवाही में संजय सिंह वर्मा आबकारी उपनिरीक्षक, श्री भूप सिंग धाकड़ आबकारी आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा ।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!