शिवपुरी में लुटेरी दुल्हन का घर से भागते हुए वीडियो सामने आया है। यहां अपने ससुरालियों को लाखों का चुना लगा कर शादी के 13वें दिन दुल्हन रफू चक्कर हो गई। दुल्हन की सास ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे की शादी 2 दलालों को डेढ़ लाख रुपए देकर छत्तीसगढ़ की युवती से कराई थी। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित 2 दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
शिवपुरी शहर की करोंदी कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला मिथलेश शर्मा (62) साल ने बताया कि मेरे बेटे सोनू की शादी नहीं हो पा रही थी, और शादी न होने के चलते बेटे का वंश आगे नहीं बढ़ पाता। इसी के चलते मुझे बेटे की शादी हर हाल में करनी थी। इसी बीच मुझे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने आवनतिका नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले महेंद्र शर्मा और सतीश शर्मा मिले थे। जिन्होंने मेरे बेटे की शादी छत्तीसगढ़ से कराने आश्वासन दिया था। दोनों ने बताया था कि सोनू की शादी हम करवा देंगे इसके एवज में डेढ़ लाख रुपए देने होंगे। बेटे की शादी हो जाएगी, इसलिए में राजी हो गई थी।
नोटरी के साथ मंदिर हुए फेरे
बुजुर्ग महिला मिथलेश ने बताया 14 अप्रैल 2023 को शादी की तारीख तय हुई थी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 4 लोग आए थे। जिसमें लड़की रोशनी सहित 2 महिलाएं और लड़की का भाई शामिल था। जो पुराने बस स्टैंड के पास स्वाती लॉज में रुके थे। लॉज में ही दलाल महेंद्र शर्मा एवं सतीश शर्मा ने उन लोगों के सामने डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद दोनों की शादी की नोटरी करवाई थी। इसके बाद उसी दिन खूबतघाटी पर छबिले हनुमान जी मंदिर पर लगभग 20 लोगों के समक्ष हिंदू विधि विधान से बेटे सोनू और रोशनी के फेरे हुए थे।
छबिले हनुमान जी मंदिर पर लगभग 20 लोगों के समक्ष हिंदू विधि विधान से बेटे सोनू और रोशनी के फेरे हुए थे।
छबिले हनुमान जी मंदिर पर लगभग 20 लोगों के समक्ष हिंदू विधि विधान से बेटे सोनू और रोशनी के फेरे हुए थे।
जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
शादी होने के बाद छत्तीसगढ़ से आए दुल्हन का भाई और दो महिलाएं वापस लौटने की कह कर निकल गए थे। मेरा बेटा सोनू और बहू रोशनी करोंदी कालोनी वाले मकान पर रुके हुए थे। 27 अप्रैल की दोपहर में अपने काम से गई हुई थी मेरा बेटा भी काम से गया हुआ था इस बीच मेरी बहू रोशनी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 1:45 बजे पर मेरी बहू घर में रखी गले की चैन, कान के झुमके हाथों की चार चूडी, मंगलसूत्र, लगभग 4 तोला सोना लेकर फरार हो गई। बहू रोशनी के भागने की घटना घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
दलालों ने भी दिया धोखा
बुजुर्ग महिला मिथलेश ने बताया कि इसके बाद मैने शादी करवाने वाले दोनों दलाल महेंद्र शर्मा एवं सतीश शर्मा की खूब तलाशा की लेकिन वह भी मुझे नहीं मिले। जब मिले तो वह शादी के लिए हुए डेढ़ लाख रुपए और जेवरात लौटाने की बात कहकर बात को टालते रहे। कुछ रोज पूर्व दोनों दलालों ने मुझे मेरा पैसा और जेवरात लौटाने से मना कर दिया। एक रोज पूर्व मुझे पता लगा कि जो लोग रोशनी को लेकर आए थे। वे भी शिवपुरी में ही रुके हुए थे, और रोशनी के घर से भागने के बाद सभी लोग शिवपुरी से निकल गए। तब जाकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत मैने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
मामला पंजीबद्ध कर लिया है: थाना प्रभारी
सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि मिथलेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा और जेवरात चुरा कर भागने वाली रोशनी बंजारा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

शादी के बाद भागी लुटेरी दुल्हन: महिला ने कहा- 2 दलालों को डेढ़ लाख रुपए देकर कराई थी बेटे की शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पहले लाठियों से पीटा, फिर सीने पर ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या, मेढ़ को लेकर हुआ था विवाद / Shivpuri News
- NH-46 पर भीषण सड़क हादसा, कार कंटेनर से टकराई, पति-पत्नी सहित तीन गंभीर घायल / Shivpuri News
- बाइक सवार को बचाने में पोल से टकराया ट्रक, पहिए टूटकर बॉडी में घुसे / Shivpuri News
- ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द से एएसआई कल्याण सिंह रजक की मौत, सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष रहे थे / Shivpuri News
- गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पहले लाठियों से पीटा, फिर सीने पर ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या, मेढ़ को लेकर हुआ था विवाद / Shivpuri News
- NH-46 पर भीषण सड़क हादसा, कार कंटेनर से टकराई, पति-पत्नी सहित तीन गंभीर घायल / Shivpuri News
- बाइक सवार को बचाने में पोल से टकराया ट्रक, पहिए टूटकर बॉडी में घुसे / Shivpuri News
- ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द से एएसआई कल्याण सिंह रजक की मौत, सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष रहे थे / Shivpuri News
- गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News





Be First to Comment