शिवपुरी। जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन तो किया लेकिन बाहर की कंपनियां इसमें शामिल नहीं हुई। जिससे कुछ लोगों को निराशा हाथ लगी। लेकिन कुछ लोग स्थानीय कंपनियों से भी रोजगार हासिल करने में सफल रही। इस वजह से यह रोजगार मेला बेरोजगारों को नई दिशा दने में कामयाब जरूर रहा,लेकिन बाहर जाकर जॉब करने वाले युवाओं का सपना पूरा नहीं हो सका।
दरअसल सरकार द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत रोजगार के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाए जाने जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 266 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन कराया और 192 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में रोजगार मेला में कुल 192 आवेदक चयनित किये गये। चयनित आवेदकों में एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 23 आवेदक, यशस्वी ग्रुप में 37, ऑल इन वन में 24, ईगल सिक्योरिटी अथवा गुरुकृपा कंसल्टेंसी में 108 आवेदक का चयन किया गया।






Be First to Comment