शिवपुरी। साहब…! महिला बाल विकास विभाग द्वारा अांगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति निकाली गई थी। इस पद के लिए मेरे पास पर्याप्त योग्यता थी लेकिन विभाग ने अपात्र महिला को इस पद पर नियुक्ति दे दी है। मामले को लेकर उक्त महिला की अंकसूची भी सूचना के अधिकार अधिनियम से निकलवा ली मामले में शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं इसलिए मामले में केस दर्ज कर उसकी नियुक्ति अपात्र घोषित की जाएं। यह कहना था सुनीता जाटव का जो मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आई थी।
सुनीता जाटव निवासी महोवा डामरोन ने बताया कि वह 12वीं पास है और विधवा है। आंगनबाड़ी सहायिका पर उसने अपना फार्म भरा था और इसके लिए वह पूरी तरह से पात्र थी लेकिन विभाग ने 8वीं पास मीनेश को यह नियुक्ति दे दी। जब आपत्ति लगाई तो अभी तक उसकी तारीख नहीं दी है और टालमटूली चल रही है। इसके बाद सूचना के अधिकार से मीनेश की अंकसूची निकलवाई गई जिसमें उसकी परसेंटडेज कम है उसकी भी फर्जी अंकसूची बना कर दस्तावेजों में लगाई गई। मामले को लेकर विभाग में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आपके पास आए हैं हमारी मदद करें और मीनेश पर केस दर्ज कर उसकी नियुक्ति निरस्त करवाएं।






Be First to Comment