शिवपुरी। बवली पुत्र मौलाराम रजक निवासी ग्राम गणेशखेड़ा थाना भौंती चौकी खोड़ ने मंगलवार को आयोजित हुई एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि 8 नवंबर को रात के समय उसके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। चोर घर से 48 हजार 700 रुपए नकद व दो मोबाइल करीबत 26 हजार रुपए के चोरी कर ले गए। चोरों की आहट सुनकर उसकी आंखें खुल गई और उसने जैसे ही चोरों को पकड़ने की कोेशिश की तो तीन चोर छत से कूदकर भागने लगे जिनमें से एक चोर जब कूदा तो वह गिर गया जिनको गांव वालों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस चौकी खोड़ में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस पूछताछ में चोर ने अन्य आरोपितों के नाम भी उजागर किए। रिपोर्ट में पुलिस ने 48 हजार700 रुपए की जगह 4 हजार 800 रुपए चोरी होना दर्शाया गया। वहीं अब तक चोरी के फरार अन्य दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ववली ने आवेदन के माध्यम से एसपी से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने व उसका चोरी हुआ माल बरामद कराने की मांग की है।

घर में हुई चोरी, चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा लेकिन अन्य आरोपितों को नहीं कर रही गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment