Press "Enter" to skip to content

शिक्षाकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस मौके पर, शव का कराया पीएम / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक शिक्षाकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर लाश को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं

मिली जानकारी के अनुसार वर्षा 22 वर्ष पत्नी राजेश कुशवाह निवासी झींगुरा आईपीएस स्कूल के पास की शादी 2 साल पहले हुई थी पति बैराड़ में शिक्षाकर्मी के पद पर पदस्थ है। रविवार को वह अपने पति के साथ बाजार खरीदारी करने गई हुई थी। सोमवार सुबह वर्षा का पति बैराड़ स्कूल चला गया घर पर पत्नी अकेली थी दरवाजा बंद था काफी देर तक जब बरसा घर से बाहर नहीं निकली तो देवरानी जेठानी ने उसको आवाज दी लेकिन वर्षा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बरसा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वर्षा ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है मामले में पुलिस जांच कर रही है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!