शिवपुरी: जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने बगिया में गुलजार गांजे के पेड़ों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने घर के बाड़े में गांजे का बगीचा बना रखा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजे के पेड़ों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी ग्राम सजाई में कमल सिंह चंदेल ने अपने घर के बाडे में बनी टपरिया के पीछे गांजे का बगीचा बना रखा है। सुचना के बाद बीते शाम ग्राम सजाई में दविश दी गई थी जहां कमलसिंह चंदेल के घर के बाड़े में बनी टपरिया के पीछे गांजे के पेड़ लहलहाते मिले।
पुलिस ने 35 किलो बजनी गांजे पेड़ों को जब्त किया। जिसकी कीमत 1 लाख 75 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी कमलसिंह चंदेल पुत्र शंकरलाल चंदेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम सजाई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

35 किलो गांजा बरामद: बाड़े में गांजा उगाने वाले आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मंदिर से लौट रही महिला से चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश झपटकर ले गए सोने की चैन / Shivpuri News

- बैराड़ में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं 1.25 लाख के सोने के टॉप्स लेकर फरार / Shivpuri News

- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News

- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment