Press "Enter" to skip to content

छात्रा सुनीता जाटव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, एम्बुलेंस से लाया गया अस्पताल, बिना पीएम के ले गए परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से आ रही है. जहां एक छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था. वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि पहले से ही छात्रा की मौत हो चुकी थी. परिजन बिना पीएम कराए ही छात्रा के शव को ले गए.

जानकारी के अनुसार सुनीता जाटव पुत्र बनवारी जाटव उम्र 20 साल निवासी चंदोरिया थाना कोलारस छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे उससे पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी. जब इसकी जानकारी परिजनों को दी गई तो परिजनों को डॉक्टर ने पीएम की सलाह दी जिससे कारण स्पष्ट हो सकेगा कि किस कारण से छात्रा की मौत हुई है. जिसकी जानकारी अस्पताल चौकी प्रभारी अजय खालको को भी दी गई. लेकिन डॉक्टर की सलाह ना मानते हुए परिजन छात्रा के शव को लेकर घर चले गए. वहीँ बिना पीएम के ही छात्रा के शव को लेकर चले गए जब इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी अजय खालको से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने ऐसा कुछ लिखा नहीं है. केवल जानकारी दी है वहीं जब परिजन पीएम नहीं कराना चाहते हैं तो उन्होंने पीएम नहीं कराया. इस पूरे घटनाक्रम में छात्रा की मौत का कारण पता नहीं चल सका वही पीएम की सलाह इसलिए दी गई थी. कि छात्रा की मौत आखिर किस कारण से हुई है. वह पता चल सके लेकिन बिना पीएम के ही छात्रा के शव को परिजन ले गए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!