शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरा सिलानगर में दो दिन पहले रात में एक 16 साल की नाबालिग के साथ उसके पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था।
नाबालिग ने मंगलवार दोपहर को आमोला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि में 20 मई की रात करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान मुझे गोलू पाल मिल गया और गोलू किशोरी को जबरन अपने घर में ले गया। जहां गोलू ने मेरे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह दो दिन तक डर के मारे शिकायत नहीं कर पाई। बाद में हिम्मत कर परिजनों को सारी बात बताई। आमोला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।





Be First to Comment