शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे एक 5 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और महिला सड़क पर गिर गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामा (25) पत्नी राम निवास गुर्जर निवासी पतारा थाना सुभाषपुरा अपने मायके खुटेला थाना सुरवाया में आई हुई थी। सोमवार की शाम 5:30 बजे जब रामा अपने पति रामनिवास गुर्जर के साथ बाइक से अपनी ससुराल पतारा जा रही थी तभी सुरवाया थाना क्षेत्र के सरदारपुरा के पास फोरलेन सड़क पर बाइक अचानक अनियंत्रित हुई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट आई। जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन ने बताया कि रामा गर्भवती थी उसे 5 माह का गर्भ था। घटना में दोनों की मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से पीड़त परिवार के परिजन सकते हैं, लेकिन अनहोनी के आगे लाचार महसूस कर रहे हैं।

दर्दनाक हादसा: पति के साथ ससुराल जा रही गर्भवती, बाइक से गिरी, मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- मंदिर से लौट रही महिला से चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश झपटकर ले गए सोने की चैन / Shivpuri News<br>
- बैराड़ में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं 1.25 लाख के सोने के टॉप्स लेकर फरार / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment