Press "Enter" to skip to content

आरक्षक की पत्नी से लाखों की ज्वैलरी चोरी: मायके जाते समय ब्लैड से कट मारकर ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एसएएफ(विशेष सशस्त्र बल) के आरक्षक की पत्नी के लाखों रूपए के गहने चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। आरक्षक की पत्नी बस बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उसके बैग को ब्लेड से काटकर गहने चोरी कर लिए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछी के रहने वाले गब्बर गुर्जर पुत्र कृपाल सिंह गुर्जर उम्र 23 वर्ष ने बताया कि मेरे मामा रनधीर सिंह गुर्जर भोपाल में एसएएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। मेरे मामा का घर बड़ोदी नयागांव में है। 6 मई को मेरी मामी मनोज गुर्जर उनके चार बच्चे एवं मामी का भाई वीरू बैराड़ तहसील क्षेत्र के सिलपुरा में अपने मायके एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान नयागांव से हम टेक्सी के जरिए ग्वालियर बायपास पर पहुंचे थे। यहां से हमें सिलपुरा के लिए बस पकड़नी थी। इसी दौरान हम सभी बस बस स्टॉप पर बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मामी के बैग पर ब्लैड का कट लगा दिखाई दिया। बैग खोलकर देखा तो उसमें रखा एक टिफिन गायब था।

जिसमें एक सोने का हार, एक सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, एक कमरबंद चांदी का तथा एक जोड़ी सोने के झुमके रखे थे। सभी गहने चोरी हो चुके थे। इसकी शिकायत कोतवाली में मंगलवार कराई गई है। कोतवाली पुलिस ने जेबरात चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!