Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: धर्म परिवर्तन की मांग को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट, माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना नहीं होने दी, 5 हजार लोगों का भंडारा भी टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तहसील पिछोर अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में कुछ दबंगों ने मंदिर में मां सरस्वती की स्थापना नहीं होने दी वहीं चार से पांच लोगों का भंडारा भी नहीं होने दिया. जिसके बाद लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने धर्म परिवर्तन की कलेक्टर से मांग की है.

जानकारी के अनुसार विजय बराहर पुत्र चतुर्भुज बराहर निवासी ग्राम मनपुरा तहसील पिछोर के साथ कई ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. और धर्म परिवर्तन की मांग की है. विजय ने बताया कि 21 से मई 2023 को भंडारा एवं मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना होनी थी. जिसके चलते महंत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री 108 महंत श्री आनंद गिरि महाराज एवं एसडीएम पिछोर ने संयुक्त रूप से सहमति प्रदान की थी. थाना भोंती को सूचित कर ग्राम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना शांतिपूर्वक तरीके से करने का आदेश दिया था. उसके बाद संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर दी गई थी. चार से पांच हजार लोगों का भंडारा भी किया गया था. इसी के चलते गांव के कुछ स्वर्ण जाति उपद्रव लोगों ने मूर्ति मंदिर परिसर के बाहर जैसे ही आई पुजारी पवन कोटिया और उसके छोटे भाई राम बिहारी कोटिया ने मंदिर के प्रांगण का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया. हम समाज बंधु व भगवान के प्रति लोगों ने आग्रह किया पुलिस प्रशासन ने पुजारी को समझाया लेकिन पुजारी ने किसी की बात नहीं मानी दबंग लोगों को बुला लिया हम लोगों को अपमानित किया गया वहीं समाज भगवान के प्रति आस्था रखने वाले और सनातन हिंदू धर्म को मानने वाले धार्मिक धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को ठेस पहुंची है. इसके चलते थाना प्रभारी भोंती और तहसीलदार के कहने पर शांतिपूर्वक कानून का सम्मान करते हुए घर वापस आ गए थे. इसी कारण से आहत होकर आप सभी लोग धर्म परिवर्तन की मांग लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और नारेबाजी की वही विजय ने बताया कि उसके पिता को जातिसूचक गालियां कुछ दबंग लोगों ने दी हैं. और उन्हें अपमानित किया गया है. हिंदू धर्म में होने के बाद भी हमें मंदिर और पूजा से अछूत रखा जाता है. इसी कारण से सभी ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर धर्म परिवर्तन की मांग की है और उन्होंने कहा कि प्रशासन को बताने के बाद भी हम धार्मिक कार्य करने में असमर्थ रहे. इसलिए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा कर हमें न्याय दिलाया जाए. ताकि हम लोगों को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर नहीं कर सके.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!