Press "Enter" to skip to content

माँ, पिता भाई और दोस्त से परेशान होकर बेटी ने की आत्महत्या, कॉल डिटेल खंगाली जाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरखेड़ा की रहने वाली मां ने अपनी बेटी के लिए जनसुनवाई में गुहार लगाई है. मां ने बताया कि बेटी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी. करैरा थाने में 32 / 2023 की जांच कराकर सभी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखे जाने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार बेरखेडा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पुत्री 18 वर्ष की थी. उसे गांव के संतोष पुत्र नंदराम जाटव के द्वारा छेड़खानी की गई एवं फोटो प्रसारित कर दुष्कर्म करने से दुखित होकर संतोष की मां रामदेवी एवं पिता नंदराम एवं भाई सुनील तथा संतोष का दोस्त धर्मेंद्र द्वारा लड़की के साथ छेड़कानी की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था. इसमें परिवार सहित एक अन्य दोस्त भी शामिल था. लड़की ने इस कारण आत्महत्या की थी और उसने छेड़खानी कर अश्लील फोटो प्रसारित करने के कारण अत्यधिक मजबूर होकर आत्महत्या कर ली. वहीं थाना करैरा में अप्राकृतिक मृत्यु क्रमांक 32 / 2023 पर दर्ज की गई है. संतोष जाटव से उसका मोबाइल जप्त किए जाकर कॉल डिटेल एवं फोटो निकलवाए जाने की मांग की है. साथ ही मृत्यु क्रमांक 32 / 2023 की जांच की जा कर सभी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखे जाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!