Press "Enter" to skip to content

शादी के 20 साल बाद प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो बच्चों को भी ले गई, पति ने बंधक बनाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भैराना में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के साथ भाग गई है. इसकी शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई गई है. वहीं पति ने पत्नी को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है और बच्चों सहित पत्नी को जल्द ही छुड़वाने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार कंचन सिंह रावत पुत्र जगन्नाथ रावत निवासी ग्राम भैराना थाना सिरसौद ने बताया कि उसकी पत्नी रानी रावत एवं पुत्र वीर सिंह उम्र 8 साल, अर्जुन रावत उम्र 12 साल को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर एक माह पूर्व चिरनवास रावत पुत्र बारे रावत निवासी ग्राम भैराना थाना सिरसौद ले गया था. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई इसके बाद पता चला कि युवक द्वारा पत्नी और बच्चों को भगा कर ले गया है और उसका कुछ पता नहीं चला उसके बाद पत्नी को बच्चों को देखने व्यक्ति के घर गया तो देने से मना कर दिया और कहां गया की पत्नी को अपने कब्जे में बंधक बनाकर रखा हुआ हूं. पति ने कहा कि डरा धमका कर उसे रखा है इसलिए मेरे पक्ष में नहीं बोल सकती है. पति ने मांग की है कि उसे नारी निकेतन या सुधार गृह शिवपुरी या ग्वालियर भिजवाया जाए. युवक के चुंगल से छुड़वाना जरूरी है. पति ने कहा कि वह पत्नी के साथ और बच्चों के साथ दुर्घटना घटित कर सकता है. और कहीं उन्हें बेच भी सकता है. पति ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से पत्नी एवं बच्चों को छुड़वाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!