शिवपुरी: विधानसभा चुनाव को कुछ माह ही बचे हैं, और लोकसभा के चुनाव होने में अभी एक साल का समय बाकी है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा की जड़ों को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी दौरे पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न समाजों के साथ सामाजिक सम्मेलन के मंच को साझा कर समाज के लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। बीते रोज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरवर में पाल बघेल समाज और दिनारा में यादव समाज के लोगों से संवाद किया। यहां उन्होंने समाज लोगों से एकता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए आह्वान किया था। सोमवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पीएस होटल में आयोजित वैश्य-जैन समाज, शगुन वाटिका में बाथम केवट समाज, नक्षत्र गार्डन में राठौर साहू समाज, कोलारस विधानसभा के परोरा सड़क के डाकबंगला पर रावत मीणा समाज, कोलारस विधानसभा के खतौरा में यादव समाज के सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाज के लोगों से वन टू वन चर्चा भी की।
हाथ जोड़ मांगी माफी
वैश्य जैन समाज के सामाजिक सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषणों में मंच से हाथ जोड़कर माफी भी मांग ली। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘मुझसे जाने अनजाने में जो भी गलतियां हुई हो उसके लिए मुझे क्षमा कर देना मैंने जो भी गलतियां की है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’
पुरानी हार पर हुई चर्चा, सुझाए विचार
दरअसल, विकास की दृष्टि से पिछडे़ शिवपुरी जिले को कैसे विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके। इस दृष्टि से सिंधिया ने वैश्य और जैन समाज के लोगों से कार्यक्रम में उनके सुझाव और विचार जाने। इस दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र जैन और वैश्य महासभा से जुड़े पुर्व विधायक देवेंद्र जैन बोले कि आप अपनी पिछली हार को भूल जाएं, उस चुनाव में परिस्थितियां अलग थी और अब वह 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवपुरी-गुना से चुनाव लडे़। हालांकि अपने संबोधन में पूर्व विधायक की जबान भी फिसल गई और वह कहना चाहते थे कि नरेंद्र मोदी की लहर के कारण वह चुनाव हारे। जबकि कह गए कि नरेंद्र मोदी के विरोध के कारण वह चुनाव हारे।
इसी दौरान भाजपा नेता भरत अग्रवाल ने तो यहां तक कह दिया कि आपके साथ जो उनके सलाहकार हैं, वह उन्हें सही जानकारी नहीं देते। उन्हें अच्छे लोगों और ऐसे लोगों की टीम बनानी चाहिए जिनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षा न हो और वह साफ-साफ बात कह सकें। जबकि सिंधिया के सलाहकारों ने पिछले चुनाव में उनसे कहा था कि वह 5 लाख वोटों से चुनाव जीत रहे हैं।
भरत अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी से केंद्रीय मंत्री ने अपने आप को आहत महसूस किया और जब वह बोलने आए तो भरत अग्रवाल की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि हां मेरी गलती थी। मेरी कमी थी। भरत अग्रवाल ने सही कहा। लेकिन याद रखना चाहिए कि यदि किसी की तरफ एक उंगली आप उठाते हैं तो आपकी तरफ चार उंगली उठती हैं। सिंधिया ने कहा कि मुझे बताओ मैं किसे सलाहकार रखूं। आप अपने समाज के दो ऐसे व्यक्तियों को बताएं जिनकी आप के समाज के अलावा अन्य समाजों में भी सम्मान हो, फिर यदि मैं आपकी बात न मानूं तो मुझे दोषी ठहराएं। भावुक होते हुए तभी सिंधिया ने कहा कि मैं उस परिवार का सदस्य हूं, जिसका दिल आपके लिए धड़कता है। मुझसे यदि कोई गलती हुई हो तो मैं क्षमा मांगता हूं और जीवन की आखिरी सांस तक मैं हमेशा आपके लिए समर्पित रहूंगा और सदैव गुना-शिवपुरी क्षेत्र का विकास करता रहूंगा।

मुझसे जो गलतियां हुई उसके लिए माफी मांगता हूं, मेरा दिल सिर्फ आपके के लिए धड़कता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News





Be First to Comment