शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साेमवार को विभिन्न समाजों की अलग-अलग बैठकें लीं। शहर के विकास काे लेकर वैश्य समाज के लोगों से हुई बैठक में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता भरत अग्रवाल ने सिंधिया से कहा कि आपके साथ जो सलाहकार हैं, वह सही जानकारी नहीं देते। पांच अच्छे और ऐसे लोगों की टीम बनाएं जिनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षा न हो और इन्हें भी हर दाे साल में बदल दें।
इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- हां, मेरी गलती थी, मेरी कमी थी, पर याद रखना, यदि किसी की तरफ से एक उंगली आप उठाते हैं तो आपकी ओर चार उंगली उठती हैं। मैं यहां 17 साल से राजनीति में हूं। मैं जानता हूं कि कौन जीरो है और कौन हीरो है। मुझे जमीनी लोग चाहिए, हवाई नहीं। मुझे बताओ में किसे सलाहकार रखूं। आप अपने समाज के दो ऐसे व्यक्ति बताएं जिनकी समाज के अलावा अन्य समाज में भी सम्मान हो, फिर यदि में आपकी बात न मानूं तो मुझे दोषी ठहराएं।
पूर्व विधायक बोले- गुना लोकसभा का प्रतिनिधित्व करें
बीजेपी के पूर्व विधायक देवेंद्र जैन भी समाज की तरफ से बैठक में शामिल रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवपुरी-गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मोदी लहर थी, परिस्थितियां अलग थीं, उसे आप भूल जाइए, नए सिरे से इसी लोकसभा को चुनिए।
परिचर्चा: किसी ने कृषि विव मांगा तो किसी ने रात में भोपाल तक की ट्रेन
1. वैश्य महासम्मेलन कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन जैन ने प्रस्ताव रखा कि मेडिकल कॉलेज में एक भी कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है, न डर्मेटोलॉजिस्ट। इन सुविधाओं का विस्तार हो, साथ ही जिले में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ें।
2. कृषि, पर्यटन एव होटल मैनेजमेंट के कॉलेज स्थापना के विषय पर बोलते हुए मीरा जैन ने मांग रखी कि यहां कृषि आधारित आबादी अधिक है, इसलिए कृषि विश्वविद्यालय की शुरुआत हो।
3. चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव विष्णु अग्रवाल ने शिवपुरी से भोपाल के लिए रात में ट्रेन की मांग रखी, ताकि सुबह वहां पहुंचकर काम कर सकें और रात को वापस घर लौट सकें।
4. आईटीआई खुदाई के दौरान मिली जैन मूर्तियों को जैन समाज को सौंपने का प्रस्ताव रखते हुए माणिक जैन ने कहा कि थाने के बजाय मूर्ति मंदिर में शोभा होती है। यह मूर्तियां जैन समाज को दी जाए, ताकि पूजा अर्चना हो सके। उन्होंने जैन कल्याण बोर्ड गठन करने की भी मांग रखी।
5. भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन ने कहा कि जिले में टमाटर, कद्दू और मूंगफली का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है लेकिन कोई प्रोसेसिंग इकाई न होने से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। अमूल कंपनी की तरह बड़ा प्रोजेक्ट शिवपुरी में शुरू करने की मांग रखीl
6. टूरिज्म पर भारत विकास परिषद के तरुण अग्रवाल ने कहा कि शिवपुरी में सेलिंग क्लब तक जाने का भी वही किराया है जो नेशनल पार्क का है। इसे कम कराकर वहां कैंटीन शुरू की जाए। मड़ीखेड़ा डैम पर वाटर स्पोर्ट्स शुरू हों ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।
7. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का दफ्तर सप्ताह में 3 दिन शिवपुरी भी शुरू हो ताकि जमीन कारोबारियों को लाभ मिले। जनसंख्या को देखते हुए यहां नया केंद्रीय विद्यालय शुरू किया जाए।
वैश्य समाज अपने गौरवशाली अतीत और समाज के महापुरुषों को भूल रहा: सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वैश्य समाज को नसीहत देते हुए कहा- वैश्य समाज अपने गौरवशाली अतीत और समाज के महापुरुषों को भूल रहा है। इसी कारण अपने विकास के लिए दूसरों की ओर टकटकी लगाए है। यह वह समाज है जिसने देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय और भामा शाह जैसे रत्न दिए।
यह वह समाज है, जिसने प्रदेश को एक नहीं, तीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी, वीरेंद्र कुमार सकलेचा और सुंदरलाल पटवा दिए। वैश्य समाज अपना भविष्य संवारने और खुद को गौरवशाली बनाने में खुद ही सक्षम है। इस दौरान पवन जैन ने घरों में आज भी सही ढंग से पानी सप्लाई न होने पर मड़ीखेड़ा योजना में जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया।

पूर्व विधायक जैन ने सिंधिया से कहा- पिछले चुनाव में मोदी लहर, इस बार गुना-शिवपुरी से लड़ें लोस चुनाव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News





Be First to Comment