Press "Enter" to skip to content

शादी में शामिल होने गया नाबालिग लापता: पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना में एक पिता ने अपने 14 साल के नाबालिग बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि बेटा शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


धामनटूक के रहने वाले सिरनाम धाकड़ पुत्र सुल्तान सिंह धाकड़ ने बताया कि 20 मई को मेरा 14 साल का लड़का रामवीर धाकड़ धामनटूक सुनील धाकड़ पुत्र रघुवीर धाकड़, निखिल सेन पुत्र हल्के राम सेन के साथ बृजेश धाकड़ की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने बदरवास के अनुभव मैरिज गार्डन गया हुआ था।

सिरमान धाकड़ ने बताया कि उसके पास रात को करीब तीन बजे मेरे मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर सामने से अज्ञात युवक बोला कि “मैं चीरखेड़ा से बोल रहा हूं, तेरे लड़के से मेरी लड़की को धक्का लग गया था इतना कहते हुए फोन को काट दिया। सुबह तक मेरा बेटा रामवीर शादी से लौट कर नहीं आया तो मैंने साथ जाने वाले सुनील धाकड़ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो सुनील ने बताया कि 4:00 बजे तक तो वह हमारे साथ था।

इसके बाद वह हमें नहीं दिखा। हमने सोचा घर वापस आ गया होगा इसी के चलते हम भी अपने घर वापस लौट आए। रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर तलाशी के बाद जब बेटा नहीं मिला तो इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई बदरवास थाना पुलिस ने 14 साल के बालक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!