Press "Enter" to skip to content

मोबाइल के नोट ऐप में मिला सुसाइड नोट, युवक को मौत के लिए जिम्मेदार बताया, पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव में 19 मई को 21 साल के सुरेंद्र यादव ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस को मृतक के मोबाइल में एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में मौत का कारण मृतक ने आईपीएल सट्‌टे को बताया था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अशोक नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

सुसाइड की पड़ताल में बदरवास थाना पुलिस को जब्त मोबाइल में से एक सुसाइड नोट “नोट एप्लिकेशन” में मिला था, जिसमें लिखा….

“Mere marne ka jimmedar me khud hu or ek or admi bhee hai me depression me aakar mar rha hu, me preshan ho gya hu, mijhe IPL KHILAYA GYA or ab mere ghar bolo se pese mag rhe hai, ashish kushwah Ashoknagar ka hai is liye mere ghar bale or gav balo ka koi dosh nhi hai, ashish kushwah ki vajah se mar rha hu ipl ki screen shot whatsapp me dale he police check karna plzzzz surendra yadav ! 19/06/2023 (10.39 Am)

मरने से पहले सुरेंद्र यादव ने अपनी मौत का कारण आईपीएल को बताया और इसका जिम्मेदार अशोकनगर के रहने वाले आशीष कुशवाहा को ठहराया था। बता दें कि सुमेला गांव का रहने वाला सुरेन्द्र यादव पुत्र दुर्गेश यादव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। सुरेन्द्र की शादी 6 साल पहले हुई थी उसकी बेटी भी है। इस बीच सुरेन्द्र को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की आदत पढ़ गई थी। सुरेन्द्र कुछ पैसे भी आईपीएल मैच पर सट्टा खेलकर हार गया था।

आरोपी को अशोकनगर से किया गिरफ्तार

बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि सुसाइड नोट और मोबाइल में मिली डिटेल के आधार पर आरोपी आशीष कुशवाह को अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से सट्टे के बारे में जानकारी और सुरेंद्र से किए गए लेनदेन के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की बुआ अशोक नगर में रहती है वहीं मृतक की मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मृतक को आईपीएल खेलने के लिए आईडी एक्टिवेट कर दी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!