Press "Enter" to skip to content

17 साल की उम्र में हुआ रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 18 साल की उम्र में मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर की रहने वाली 18 साल की एक युवती ने शिवपुरी जिले के एक युवक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने जिले के अमोला थाने में नयागांव के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने पिता के अमोला थाना पहुंची युवती ने बताया कि साल 2022 की बात है। मैं ग्वालियर से अपने नयागांव के रहने वाले मामा के यहां आई थी। उस दौरान मेरी उम्र 17 साल कुछ माह थी। 10 सितंबर 2022 को मेरे साथ गांव के रहने वाले रोहित ठाकुर ने जबरदस्ती डरा-धमकाकर रेप कर किया। इसके बाद रोहित ठाकुर ने मुझे किसी को कुछ न बताने की धमकी दी थी। इसी दौरान उसने मेरा वीडियो बना लिया। मुझे इस बात की भनक तक नहीं लगी थी।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया

कुछ माह बाद रोहित ने मुझे मेरे व्हाट्सएप नम्बर पर मेरा चोरी छुपे बनाया हुआ अश्लील वीडियो भेजा और मुझे नयागांव आने की धमकी देने लगा। रोहित का कहना था कि अगर मैं कुछ दिनों के लिए गांव नहीं आई तो वह इस वीडियो को वायरल कर देगा। इसी डर से मैं बीच-बीच में कई बार धमकी से डरकर गांव आती रही। इस दौरान रोहित ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मैं रोहित की धमकियों से परेशान हो चुकी थी। मेरे पिता राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले मैंने पूरी बात घर आने के बाद पापा को बताई। आज मैं अपने पापा के साथ अमोला थाना पहुंची और रोहित की शिकायत कराई है।

इधर, अमोला थाना प्रभारी राम राजा तिवारी ने बताया कि वारदात के समय पीड़िता नाबालिग थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!