शिवपुरी: पिछले शनिवार को विजयपुर के रास्ते से अगरा कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी का बेटा लोकेंद्र गोयल अचानक लापता हो गया था। श्योपुर पुलिस को लोकेंद्र सर्चिंग के दौरान रविवार की देर रात शिवपुरी जिले के भानगढ़ के पास मिला। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। इसलिए इस तरह से भाग गया। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिससे सोमवार को पूछताछ की जाएगी।
अपहरण का लग रहा था मामला
दरअसल, शनिवार को सुबह 11:30 बजे अगरा के गल्ला व्यापारी का बेटा लोकेंद्र लोडिंग वाहन में गेहूं भरवा कर उन्हें विजयपुर में बेचने के लिए लोडिंग वाहन के पीछे बाइक लेकर अपने गांव अगरा से विजयपुर के लिए निकला था। कई घंटों बाद भी वह विजयपुर नहीं पहुंचा और ना ही घर वापस लौटा। इस पर युवक के परिजनों ने उसकी तलाश की, तो युवक की बाइक विजयपुर से 5 किमी पहले लोसघानी रोड पर मिली।
शुरुआत में यह मामला अपहरण के जैसा लगा। इसलिए पुलिस ने इसे चैलेंज के रूप में लेकर युवक की तलाश के लिए तीन से चार टीमें लगा दी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और रविवार की देर रात तलाशी के दौरान यह युवक शिवपुरी जिले के भानगढ के पास पुलिस को मिल गया। इससे पुलिस ने सोमवार को भी पूछताछ करेगी।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिला युवक
एसपी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि जो युवक रास्ते से लापता हो गया था वह चारों तरफ सर्चिंग करने के बाद साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होने के बाद शिवपुरी जिले भानगढ से मिला है। सोमवार को से पूछताछ की जाएगी। जैसा बयान देगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्योपुर के ग़ल्ला ब्यापारी का बेटा लोकेन्द्र गोयल शिवपुरी में मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment