शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में देहरदा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन सहित ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तीन बाइक सवार
अशोकनगर जिले के जमरेरा के रहने वाले घायल बंटी आदिवासी उम्र 28 साल ने बताया कि मैं और मेरे फूफा हल्के आदिवासी उम्र 40 वर्ष, मेरे चाचा लखन आदिवासी उम्र 27 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपने गांव से भांजे की शादी में शामिल होने लुकवासा जा रहा रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे जब हम देहरदा मोड़ से मुड़कर पुल के बाद फोरलेन हाइवे पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हम तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
लुकवासा चौकी प्रभारी हुकम सिंह मीणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। तत्काल तीनों घायलों को नेशनल हाइवे की एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हल्के आदिवासी और लखन आदिवासी की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

2 लोगों की मौत, एक घायल; शादी में शामिल होने अशोकनगर से शिवपुरी आए थे 3 युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment