शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एक एसआई, दो एएसआई, पांच प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षकों का तबादला किया है।
कार्यवाहक उप निरीक्षक सुरेश शर्मा को पुलिस लाइन से थाना देहात, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक नईम खान को पुलिस लाइन से थाना कोलारस, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सविता को थाना कोलारस से थाना खनियाधाना, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जितेंद्र रायपुरिया को फिजिकल से थाना बामोर कला, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गजेंद्र कुमार को थाना बामोरकलां से थाना सिरसौद, ध्रुव दुबे को थाना कोलारस से थाना पोहरी, दुर्गाचरण को थाना बम्हारी से थाना करैरा स्थानांतरित किया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रेम शर्मा को थाना रन्नौद से तत्काल प्रभाव से बम्हारी ट्रांसफर किया है। आरक्षक आलोक जैन को गोपालपुर से थाना दिनारा, शकील खान को थाना बामोरकलां से थाना सुरवाया, भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी हिम्मतपुर भेजा है।






Be First to Comment