Press "Enter" to skip to content

कार नहीं मिली तो पत्नी की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। भटनावर की रहने वाली अनीता पत्नी माखन कुशवाह ने दहेज प्रताडत्रना का केस दर्ज करवाया है। अनीता का कहना है कि माखन कुशवाह से उसकी 24 मई 2020 को शादी हुई थी। दहेज में कार नहीं मिलने की बात कहकर मायके से 5 लाख रुपए लाने की बात कहने लगे। लगातार दबाव बनाकर परेशान करने लगे। गुरूवार को पति ने धमौरा तिराहे पर सरेआम लात-घूसों से पीटा। मां को पता चला तो वह शनिवार को भटनावर आई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति माखन, ससुर दयाराम, सास पुष्पा बाई के खिलाफ केस दर्ज लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!