शिवपुरी। खबर बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम निबोदा से आ रही है। यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग का उससे उम्र में 10 साल बड़े युवक के साथ विवाह रचाया जा रहा था। मामले की जानकारी फास्ट समाचार के संपादक नीरज श्रीवास्तव को लगी जहां उन्होंने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए इस विवाह को रुकवाया और एक नाबालिक को बालिका बधू बनने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार बामौरकला क्षेत्र के ग्राम निबोदा में बाल्मीक समाज में एक 11 वर्षीय नाबालिग का विवाह रचाया जा रहा था। यहां फास्ट समाचार के संपादक नीरज श्रीवास्तव को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जानकारी एसपी शिवपुरी राजेशसिंह चंदेल को दी। यहां एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर बामौरकला पुलिस को भेजा वहीं बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनंदा शर्मा ने भी तत्काल मामले में एक्शन लिया। जहां नाबालिग का विवाह हो रहा था वहां पुलिस पहुंची और उसके विवाह को रुकवाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की शादी उससे उम्र में 10 साल बड़े युवक के साथ करवाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने बंटी बाल्मीक, हीरा बाल्मीक, प्रभू बाल्मीक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं नाबालिग को शिवपुरी सेंटर भेज दिया है।






Be First to Comment