शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक ऑनलाइन डिलेवरी का काम करता था और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार अंकित परिहार उम्र 24 साल निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी कल से अपने घर से गायब था। आज सुबह अंकित की लाश रेलवे स्टेशन के पास पेड से लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने सुसाईड करने से पहले अपने भाई को एक मैसेज भी भेजा है। साथ ही पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है।






Be First to Comment