शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े लोहारपुरा में एक युवक ने मंगलवार को अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बहू को जिद्दी है। वह आए दिन खर्चे को लेकर झगड़ा करती रहती है। देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
दोनों ने की थी लव मैरिज
म्रतक के पिता ने बताया कि उनके 28 साल के बेटे दिलीप जाटव पुत्र ने दो वर्ष पहले चंदनपुरा के रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर प्रेम विवाह किया था। युवती के मायके वाले इस शादी से खुश नहीं थे। जबकि शादी की चाह में लड़की तीन बार घर छोड़ कर हमारे घर आई थी। इसके बाद दिलीप ने युवती से शादी कर ली थी।
परिजनों ने बताया कि शादी के बाद कुछ माह के भीतर ही दिलीप की पत्नी को उसके माता-पिता ने भड़काना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच खर्चे को लेकर झगड़ा होने लगा। दिलीप की पत्नी कभी भी झगड़ा करके अपने मायके चली जाती थी। सोमवार को भी रोज दिलीप और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। दिलीप की पत्नी झगड़ा करने के बाद अपने मायके चली गई थी। रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
बच्चा पैदा नहीं करने दे रहे थे ससुराली
परिजनों का आरोप है कि दिलीप की पत्नी के परिजन दोनों के बीच होने वाले बच्चे के बीच भी रोड़ा बन हुए थे। सात माह पहले दिलीप के ससुरालियों ने दिलीप की पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे को भी गिरवा दिया था।
सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी और सास-ससुर मेरी मौत के जिम्मेदार
दिलीप ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी और मेरे सास-ससुर हैं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाए…दिलीप

युवक ने की आत्महत्या, कहा मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास ससुर हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: गंगाजल इण्डेन / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment