Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने ऑटो सहित बाइक को मारी टक्कर, भात मांगकर लौट रहा था परिवार, शादी से पहले माँ की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा गुरूद्वारे के पास फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो सहित एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके कुछ देर बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 12 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा 4 बजे के आसपास हुआ।


भात मांगकर लौट रही थी मृतिका, 2 बेटियों की थी शादी

जानकारी के अनुसार शहर के गौशाला की रहने वाली प्रभु कुशवाह पत्नी ख्याली राम कुशवाह उम्र 50 वर्ष की दो बेटियों पलक कुशवाहा और निशा कुशवाहा की शादी 10 मई को थी। इसीलिए प्रभु कुशवाह अपने मायके तेंदुआ थाना क्षेत्र गौहरी गांव गई हुई थी। भात मांगने के बाद परिवार के सभी सदस्य ऑटो से अपने घर शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान पडोरा गुरुद्वारा के पास शराब के नशे में ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रभु कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि ऑटो में करीब 13 लोग बैठे थे।

शराब पार्टी करते आ रहे थे ड्राइवर-क्लीनर

जानकारी के अनुसार शहर के लुढावाली गौशाला क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार ऑटो से अपने घर शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो पडोरा गुरुद्वारा के पास हाईवे से होकर गुजर रहा था, तभी पीछे से एक ट्रक नंबर MP 09 HH 5173 ने ऑटो नंबर MP 33 R 4203 में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो कई बार गुलाटी खाते हुए पलट गया। इसके बाद ट्रक ने बाइक को भी टक्कर मार दी। भागने की फिराक में ट्रक भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर और उसका क्लीनर ट्रक में ही शराब पार्टी करते हुए आ रहे थे। दुर्घटना के तत्काल बाद पडोरा के रहने वाले यशपाल रावत और भूपेंद्र रावत ने सभी घायलों को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये लोग हुए घायल

अनिता कुशवाह, लीला कुशवाह, दिलीप कुशवाह, जयंती कुशवाह, सुभावती गोस्वामी, भभूति कुशवाह, अनीता कुशवाह, उषा कुशवाह, मंजू कुशवाह बच्चों में पीयूष कुशवाह, कान्हा कुशवाह, परी कुशवाह ऑटो सवार घायल हुए हैं। इस हादसे में बाइक चालक और ट्रक के क्लीनर दीनू धाकड़ को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलारस पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!