Press "Enter" to skip to content

गहोई वैश्य समाज के चुनाव सम्पन्न, मदन अध्यक्ष, गिरीश बने सचिव / Shivpuri News

शिवपुरी। विगत दिवस स्थानीय गहोई वैश्य समाज के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष इत्यादि पदाधिकारियों का चयन शांतिपूर्वक तरीके से किया गया। चुनाव प्रक्रिया स्थानीय ऋ षि मैरिज गार्डन में संपन्न हुईए जिसमें अध्यक्ष पद पर मदन बड़कुल को तथा सचिव गिरीश चौधरी को चुना गया। इसी तरह जितेंद्र गेडा नांगली वाले कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए।

 

चुनाव प्रक्रिया में पदाधिकारियों को चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया समाज बंधुओं के द्वारा की गई जो पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार खड़े हुए थे जिनमें मदन बड़कुल को विजय हासिल हुई ।चुने गए पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में समाज हित में पूरे अनुशासन में कार्य करने की बात कही। इससे पूर्व सभी वरिष्ठ जनों ने चुनाव सर्वसम्मति से होने और बिना मतदान के आपसी सहमति से होने की कोशिश की, लेकिन आपसी सहमति न बन पाने के कारण मतदान प्रक्रिया से चुनाव संपन्न हुए।

 

खास बात यह है कि चुनाव के दौरान कोई बहस अथवा अशांति का माहौल पैदा नहीं हुआ और पूरी तरह शांति पूर्वक व कोरोना अनुशासन का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों को मनोज बड़ेरिया सुरेश सेठ, सुरेश गेडा, नीरज चाऊदा, आशीष चाऊदा चंदावली वाले, रवि बड़ेरिया तथा दीपू गेडा सिरसोद वालों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!