Press "Enter" to skip to content

जंग लगने से खराब हुए जंक्शन बॉक्स, बाहर खंभों पर कर दिए तारों के कनेक्शन, करंट लगने का बड़ा खतरा / Shivpuri News

बिजली कंपनी द्वारा लाइनों का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। इसके लिए हर दिन किसी ना किसी क्षेत्र की बिजली गुल हो रही है। जबकि जहां तक जमा पर हो रहा मरम्मत का काम नजर नहीं आ रहा है। कंपनी हर दिन दावे कर रही है फिर भी लगभग प्रत्येक क्षेत्र में अन सुरक्षित ट्रांसफॉर्मर टूटे खंभे और हवा के झूलते तार मेंटेनेंस की पोल खोल रहे हैं। स्थिति यह है कि कंपनी हर साल लगभग लाखों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर खर्च करती है। इसके बाद भी ना तो डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बेहतर हालात में है ना मोहल्ले से निकली लाइन सुरक्षित हैं। बाजार क्षेत्र में दो ट्रांसफॉर्मर बॉक्स नीचे होने के कारण यह अक्सर छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं। आसपास के लोगों द्वारा पशुओं को भगाया ना जाए तो बड़ी दुर्घटना भी सामने आ सकती है। कस्बे के नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर आसपास लगे ट्रांसफार्म भी काफी नीचे हैं, यहां बॉक्स भी खुले रहते हैं।

खंभों पर तार का मकड़जाल, निकलती हैं चिंगारियां
कंपनी के कर्मचारी जब भी मेंटेनेंस के लिए आते हैं, सर्किल टी बॉक्स खुले छोड़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के बाद भी बिजली के तारों का इस तरह टूटना विद्युत वितरण कंपनी के कामकाज की पोल खोल रहा है। कस्बे के पुराने थाने चंदाबरा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, प्राइवेट स्कूल के पास सहित दर्जनों स्थानों पर बॉक्स खुले हुए दिखाई देते हैं। वही व दर्जन खंभों पर मीटर लगे हुए हैं उनके आए दिन चिंगारियां निकलती रहती हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कंपनी के कर्मचारी जब भी मेंटेनेंस के लिए आते हैं, सर्किल टी बॉक्स खुले छोड़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के बाद भी बिजली के तारों का इस तरह टूटना विद्युत वितरण कंपनी के कामकाज की पोल खोल रहा है। कस्बे के पुराने थाने चंदाबरा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, प्राइवेट स्कूल के पास सहित दर्जनों स्थानों पर बॉक्स खुले हुए दिखाई देते हैं। वही व दर्जन खंभों पर मीटर लगे हुए हैं उनके आए दिन चिंगारियां निकलती रहती हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से भी परेशान होते हैं उपकरण
कस्बे के कई मोहल्लों में खतरनाक तरीके से तार जुलते हैं मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर बैठते हैं बिजली के तारों से इन्हें भी खतरा है बिजली विभाग के कर्मचारी को इस संकट के बारे में जानकारी है फिर भी ना खोल बदलते जा रहे हैं ना ही तारों को दुरुस्त किया जा रहा है कई मोहल्लों में इन दिनों वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान हैं वहीं विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों का कहना कस्बे में लगातार मेंटेनेंस का काम चल रहा है जहां भी बिजली के तार जुलते पाए जाते हैं उन्हें तुरंत ही सुधार जाता है कहीं-कहीं हवा और अन्य वजहों से तार लटक जाती हैं उसे ठीक कर दिया जाएगा।

ठीक कर दिया जाएगा
मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जहां भी बिजली के तार जुलते पाए जाते हैं। उन्हें तुरंत सुधार जाता है। कहीं-कहीं हवा और अन्य वजहों से तार लटक जाती हैं, उसे ठीक कर दिया जाएगा।
आरके जैन, जेई दिनारा

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!