शिवपुरी: शहर की छतरी रोड पर धर्मवीर की टेक पर अज्ञात बदमाशों ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को बेटे पर संकट बताकर गुमराह कर दिया। सोना शुद्ध करके पहने की कहकर उतरवाकर बैग में रखवा लिया। बदमाश जेवर, कैश, मोबाइल लेकर भाग निकले। फिजीकल थाना पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
जानकारी के मुताबिक उप स्वास्थ्य केंद्र झिरी में पदस्थ महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राजा बेटी पत्नी रामदास सोमवार को अपने बेटे के संग शिवपुरी आई थी। बेटे को होंडा एजेंसी पर छोड़कर सीएमएचओ ऑफिस पैदल जा रही थी। आगे चलकर धर्मवीर की टेक पर एक बदमाश मिला और एड्रेस पूछने के बहाने रोक लिया। फिर युवक कहने लगा कि आपके बेटे पर संकट है, आप सोना शुद्ध करके पहनती हो या नहीं।
बातों में उलझाकर बदमाश ने सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी का अन्य सामान उतरवाकर बैग में रख लिया। इसी दौरान दूसरा बदमाश आया और बैग उसे पकड़कर कहा कि आप सात कदम आगे चलो। सात कदम चलने के बाद पलटकर देखा तो दोनों बदमाश गायब थे।
बैग में सोने-चांदी के अलावा 7500 रु. कैश, मोबाइल व कागज रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चार बदमाश होने का अनुमान है जिनमें दो हेलमेट व दो बिना हेलमेट आए थे।

बेटे पर संकट बताया, फिर महिला स्वास्थ्यकर्मी के जेवर, कैश, मोबाइल बैग लेकर भागे बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment