Press "Enter" to skip to content

9 साल की उम्र से घर छोड़ा, मंदिर पर रहकर करता था पूजा-पाठ, सल्फास खाकर दी जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राई गांव में बलखंडी मंदिर के 22 साल के पुजारी ने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के पटसारी का रहने वाला बाल गिरी पुत्र रामसिंह गिरी उम्र 22 साल, पिछले 13 सालों से तेंदुआ थाना क्षेत्र के राई गांव के बलखंडी मंदिर पर अपने चाचा खेमगिरी के साथ रहकर मंदिर की पूजा पाठ करता था। आज सुबह चाय पीने के बाद बाल गिरी ने सल्फास की गोलियां खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। बालगिरी को लेकर उसके चाचा खेमगिरी पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से बालगिरी को शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 22 साल के बाद गिरी ने दम तोड़ दिया।

बाल गिरी की मौत की खबर सुनने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बाल गिरी ने कहा था कि वह 3 साल से खांसी की बीमारी से जूझ रहा था। बाल गिरी ने अपने प्राण को त्याग देने की भी बात ग्रामीणों से कही थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!