शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। से ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। इसके साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
बदरवास थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगलवार दोपहर ग्राम लिलवरा के पास सिंध नदी के घाट से दो ट्रैक्टर अवैध रूप से सिंध नदी से रेत भरकर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद तत्काल सिंध नदी के घाट पर पुलिस ने दबिश दी। जहां दो ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत (बजरी) से भरे हुए पकड़े गए। दोनों से रॉयल्टी मांगी। लेकिन उनके पास रॉयल्टी नहीं थी।
पुलिस ने रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली MP33AB0924, MP33EB4522 को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर के ड्राइवर दीवान पुत्र मोतीलाल कुशवाह (21) और अक्षय यादव पुत्र बलवीर सिंह यादव(22) को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही थाना इंदार के ग्राम डगोरा के रहने वाले हैं।

सिंध नदी से रेत भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, ड्राइवर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment