Press "Enter" to skip to content

शराबी पिता ने बेच दी जमीन अब और जमीन बेचने की तैयारी में बेटे ने मना की तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में एक बेटे ने अपने पिता के खिलाफ ही कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत की है. बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदि हैं और आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं.

जानकारी के अनुसार सरमन आदिवासी पुत्र धंतु आदिवासी निवासी ग्राम गुरुकुदवाया थाना मायापुर ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता धंतु आदिवासी शराब पीने के आदि हैं उनकी पुश्तैनी जमीन 20 बीघा थी जिसमें से आठ से 10 बीघा भूमि शेष बची है. और अब शेष बची भूमि कों भी पिता बेचना चाहते हैं. इसका विरोध जब बेटे के द्वारा किया जाता है. तो बेटे व उसकी पत्नी की मारपीट पिता द्वारा की जाती है इसी कारण से आज बेटे ने पिता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में शिकायत की है और कहा है कि पिता के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!