Press "Enter" to skip to content

पति की मौत के बाद आज दिनांक तक नहीं मिली सहायता राशि दुर्घटना बीमा / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कलेक्टर जनसुनवाई में आज एक विधवा महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 2022 नवंबर में हो गई थी आज दिनांक तक उसे दुर्घटना बीमा की राशि नहीं मिली है.

जानकारी के अनुसार क़ुशलता राजपूत पत्नी स्वर्गीय संजय राजपूत ग्राम सेवड़ीकला दिनारा ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि उसके पति संजय राजपूत सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ थे. वही 3 नवंबर 2022 को उनका देहांत हो गया था. विभाग के शासकीय अभिलेखों में पत्नी का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज है. पति के देहांत के बाद आज दिनांक तक सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है. ना ही अनुग्रह अनुदान राशि नाही जीपीएफ नाही पेंशन राशि प्रारंभ की गई है. महिला ने बताया कि उसकी आय का एक ही साधन था और वह पति पर आश्रित थे इसके बाद अन्य कोई साधन आय का नहीं है. ऐसे में परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महिला ने सभी का भुगतान करने की कलेक्टर से मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!