Press "Enter" to skip to content

भूसे के स्टॉक में लगी आग, 3 घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड, लाखों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के अंनतपुर गांव के पास भूसे के स्टॉक में रविवार दोपहर आग लग गई। कई घंटों के बाद मौके पर पहुंची कोलारस नगर परिषद की फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना से भूसा मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।


जानकारी के अनुसार अनंतपुर के रहने वाले विकास रघुवंशी पुत्र उग्रसेन रघुवंशी ने अंनतपुर गांव के पास विकास धर्म कांटे पर लगभग दस हजार क्विंटल भूसे को खरीद कर रखा हुआ था।

विकास रघुवंशी ने बताया कि लगभग 1:30 बजे भूसे के स्टॉक में आग लग गई थी। प्रशासन को कई बार मदद के लिए फोन किया लेकिन फायर ब्रिगेड करीब 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक उनका कई हजार क्विंटल भूसा जलकर खाक हो चुका था। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!