शिवपुरी: नगर पालिका ने रविवार को नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2016 के बाद अवैध रूप से ऐसी विकसित होने वाली काॅलोनियों पर कार्यवाही की है। जहां काॅलोनाइजरों द्वारा टाउन एंड कंट्री की परमिशन और विकास की अनुमति लिए बिना ही काॅलोनियों को बना कर प्लॉट के विक्रय कर रहे थे। रविवार को नगर पालिका के अमले ने 26 नंबर कोठी के पीछे दो कॉलोनी, इटमा रोड, मनियर और रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर कार्यवाही की है। यहां नगरपालिका के अमले ने कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से डाली गई सड़कों को खोद दिया है साथ ही बाउंड्री और कच्चे निर्माण को भी तोड़ दिया है। इसके अतिरिक्त पांचो कॉलोनी में नगर पालिका के अमले ने एक सूचना का बोर्ड भी लगाया है जिसमें लिखा हुआ है कि यह कॉलोनी पूर्ण रूप से अवैध है इस कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदें।
इनका कहना है
नगर पालिका सीएमओ केशव शगर ने बताया कि कालोनाइजरों अवैध रूप से काॅलोनियां बिना परमिशन के काट देते है जिसके बाद प्लाट ओर मकान खरीदने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पांचों कालोनाइजरों को दो बार समन जारी किए थे इसके बावजूद कॉलोनाइजर ने जवाब नहीं दिया। इसी के चलते आज यह कार्यवाही की गई है यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह कॉलोनी हैं अबैध यहाँ प्लाट ना खरीदे, नगरपालिका ने लगाए बोर्ड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment