शिवपुरी: जिले की रन्नौद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। बीते शनिवार क्षेत्र के अकोदा गांव में 30 साल के मुनिराम का शव सुखे कुएं में मिला था। उसकी हत्या कर आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के हाथों पति का कत्ल करवाया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
3 साल छोटे युवक से हो गया था प्यार
जानकारी के अनुसार मुनिराम आदिवासी की 25 साल की पत्नी जानकी बाई गांव के ही रहने वाले मोनू लोधी से दिल लगा बैठी थी। मोनू की उम्र जानकी बाई से 3 साल कम है। वह प्रेमी से मिलने कभी भी गांव से बाहर चली जाती थी या फिर कभी भी अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर पर ही बुला ले लेती थी। यह सिलसिला काफी लंबे से चला रहा था।
पत्नी और उसके प्रेमी ने मुनिराम की हत्या करने के बाद घर से आधा किलोमीटर दूर एक सूखे कुएं में उसके शव को फेंक दिया था। पुलिस को शव ले जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे इस कत्ल का खुलासा हुआ।

पति को रास्ते से हटाने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मुनीराम की हत्या कराने की योजना उसकी पत्नी जानकी बाई ने अपने प्रेमी मोनू के साथ मिलकर बनाई थी। 20 अप्रैल की रात मुनिराम की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात जानकी का प्रेमी मोनू लोधी और उसका दोस्त राजू कलावत जानकी के घर पर आए थे। जहां मोनू लोधी और राजू कलावत ने जानकी के पति मुनीराम के साथ बैठकर शराब पी थी। मुनीराम को अधिक शराब पिलाने के बाद मोनू लोधी और राजू कलावत घर से निकल गए।
पत्नी ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने गुप्तांग पर हंसिए से मारा
जानकारी के मुताबिक मुनिराम शराब के नशे में धुत होकर सो गया था। इसके बाद रात के अंधेरे में मोनू और उसका साथी राजू कलावत दोबारा मुनीराम के घर आए। यहां पहले की प्लानिंग के मुताबिक जानकी बाई ने अपने पति मुनीराम के हाथ पकड़ लिए और साथी राजू कलावत ने उसके पैरों को पकड़ा। इसके बाद मोनू लोधी ने हंसिए का पहला बार मुनीराम के सिर पर किया, फिर गुप्तांग पर भी वार किए। इसके बाद तीनों ने मिलकर मुनीराम के शव को घर से आधा किलोमीटर दूर सूखे कुएं में फेंक दिया।
कत्ल के निशान मिटाने लगी पत्नी, सुबह तक घर को लीपापोता
जानकारी के अनुसार मुनीराम की हत्या करने के बाद घर में लगे खून के धब्बों को मिटाने के लिए पत्नी जानकीबाई ने रात से ही अपने कच्चे घर की लीपापोती करना शुरू कर दिया। वह सुबह तक घर की लीपापोती करती रही। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे देखा था। ग्रामीणों के अनुसार खून के छींटे रास्ते में भी देखे गए थे। जिसके आधार पर पुलिस को अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता हासिल हुई।

पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की मौत, गुप्तांग पर किए बार, कुए में फेंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment